पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बालक के अपहरण की आशंका, पहले लापता बहन का मिला था शव

बालक के अपहरण की आशंका, पहले लापता बहन का मिला था शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरा| उदवन्तनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव से 11 वर्षीय बालक सूरज कुमार बुधवार की दोपहर से गायब है। वह मामा के घर अपनी मां के साथ आया था परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं। बालक पवना थाना के खनेट गांव निवासी मुन्ना प्रसाद का 12 साल का बेटा सूरज है।

वह मां प्रीति देवी के साथ 14 मई को मामा गांव बेलाउर आया था। बुधवार के दिन में करीब 11 बजे वह खाना खाकर घर से निकला। फिर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे बहुत ढूंढा, पर उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि ढाई साल पहले बालक की बहन भी बेलाउर गांव से लापता हो गई थी। बाद में कुएं से उसकी लाश मिली थी। परिजन इसी वजह से सहमे हैं।

खबरें और भी हैं...