पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अलग-अलग मारपीट में 7 जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरा|जिले के अलग-अलग जगहों पर मंगलवार की देर रात से बुधवार की सुबह तक मारपीट की अलग-अलग घटना में 7 लोग जख्मी हो गए। नगर थाना क्षेत्र के पकड़ी मोहल्ले में वीरेंद्र सिंह के 20 वर्षीय पुत्र शशिकांत को पड़ोसियों ने पीटकर जख्मी कर दिया। नगर थाना क्षेत्र के ही जमीरा गांव में अरुण नट की 21 वर्षीया पुत्री रिंकी देवी की भी जमकर पिटाई कर दी गई। नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर में भी शिवजी सोनार के 40 वर्षीय पुत्र मंटू सोनार की बदमाशों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। पीरो के बचरी गांव में पुरानी रंजिश में सफुर के 19 वर्षीय पुत्र शमशेर अंसारी को पीटकर जख्मी कर दिया गया। इधर शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव में बुधवार की शाम एक 10 वर्षीय बालक को पीटकर घायल कर दिया। घटना का कारण घर में बकरी घुसने का विवाद बताया जाता है। घायल राजेश पासवान के पुत्र सिकंदर पासवान को बेहोशी की हालत में आनन-फानन में इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे आरा रेफर कर दिया।

खबरें और भी हैं...