पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • सत्ता के लिए समाज को बांटना महंगा पड़ा कांग्रेस को: आचार्य भारतभूषण

सत्ता के लिए समाज को बांटना महंगा पड़ा कांग्रेस को: आचार्य भारतभूषण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय जनसंघ की जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक जनसंघ कार्यालय जगदेव नगर में जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरूआत में मंगलवार को वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की बीम के गिरने से हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख और क्षोभ प्रकट किया गया। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख प्रार्थना की गई। मौके पर सम्बोधित करते हुए जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि कर्नाटक में सुशासन के बदले भ्रष्टाचार को बढावा देने, लिंगायत को हिंदू से अलग घोषित करने, कर्नाटक का अलग झंडा बनाने और समाज को काटकर अहिन्दा जैसे जातीय गुट बनाने की कोशिश पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया नीत कांग्रेस की हार के प्रमुख कारण हैं। जनता को देर तक बरगलाया नहीं जा सकता और धीरे-धीरे योग्य लोगों के अनुकूल वातावरण बन रहा है। देवेगौड़ा से अपनी अल्पकालीन सरकार गिराने में कांग्रेस की भूमिका को याद कर इस पार्टी से दूरी तथा जनादेश के अनुरूप व्यवहार करने की अपील की। जनसंघ अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी से दिखावा करने के लिए मन्दिरों का चक्कर लगाने के बजाय श्रीरामजन्मभूमि, गोरक्षा, घुसपैठ और जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 पर सार्थक और सकारात्मक पहल की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे गांधी सही अर्थों में देश के लिए विकल्प बन सकेंगे। लोकसभा के आसन्न चुनावों के मद्देनजर आरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी विधानसभाओं के प्रभारी नियुक्त किए गए जिनमें अखिलेश्वर नाथ तिवारी-आरा, मदनमोहन सिंह-बड़हरा, सुरेन्द्र कुमार मिश्र-शाहपुर, जयराम प्रसाद मिस्त्री-जगदीशपुर, सत्येन्द्र नारायण सिंह-तरारी, दशरथ पासवान-अगियांव और कुमार सौरभ सन्देश विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी बनाए गए। कार्यालय प्रभारी सरोज कुमार अकेला, प्रचार प्रभारी-डा श्रीनिवास तिवारी “मधुकर”,डॉ.मृत्युंजय कुमार सिन्हा, शिवदास सिंह, विश्वनाथ दूबे, जनार्दन प्रसाद यादव और उमेश सिंह कुशवाहा बनाए गए। कार्यसमिति ने जनता के नोट-वोट और सपोर्ट के लिए सघन अभियान चलाने की योजना प्रकाशित की। संचालन डा श्रीनिवास तिवारी”मधुकर”और धन्यवाद ज्ञापन सियाराम दूबे ने किया।

खबरें और भी हैं...