पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • इंटरमीडिएट की आंतरिक परीक्षा शुरू छात्रों को नहीं मिल सके परिचय पत्र

इंटरमीडिएट की आंतरिक परीक्षा शुरू छात्रों को नहीं मिल सके परिचय पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्र जदयू के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अध्यक्ष अविनाश राव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महाराजा कॉलेज के प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भोजपुर जिले के महाराजा महाविद्यालय में इंटरमीडिएट सत्र 2017-19 की आंतरिक परीक्षा शुरू हो चुकी है। नामांकन हुए 1 साल हो गया लेकिन छात्रों को अब तक परिचय पत्र नहीं मिल सका है। बगैर परिचय पत्र के ही छात्र परीक्षा देने को मजबूर हैं। महाराजा कॉलेज में इंटरमीडिएट से लेकर स्नातकोत्तर तक के नामांकित छात्रों को नामांकन के समय ही महाविद्यालय प्रशासन ने 100 रुपए नामांकन के समय परिचय पत्र के नाम पर वसूल लिया लेकिन अब तक परिचय पत्र छात्र-छात्राओं को उपलब्ध नहीं हो सका है। परीक्षार्थी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य के द्वारा बगैर किसी के अनुमति के शुल्क में वृद्धि कर दिया गया जबकि शुल्क वृद्धि करने का अधिकार प्राचार्य को नहीं है। किसी भी तरह की शुल्क वृद्धि के लिए सरकार से परमिशन लेना अनिवार्य है। इतना ही नहीं नामांकन के समय अनुसूचित जाति,जनजाति तथा छात्राओं का भी शुल्क महाविद्यालय में लिया गया है जबकि राज्य सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि नामांकन के समय किसी भी तरह का शुल्क अनुसूचित जाति, जनजाति तथा किसी भी श्रेणी के छात्राओं से नहीं लेना है। महाविद्यालय के प्राचार्य के द्वारा राज्य सरकार के आदेश की जमकर अवहेलना हो रही है। इतना ही नहीं स्मार्ट परिचय पत्र बनाने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य के द्वारा बिना टेंडर निकाले नियम के विरुद्ध जाकर अपने सगे-संबंधियों तथा रिश्तेदारों को दिया गया है। इस कार्य मे प्राचार्य तथा परिचय पत्र बनाने वाली एजेंसी राशि का बंटवारा आपस में कर रहे हैं। बहुत जल्द संगठन छात्रों को गोलबंद कर महाविद्यालय में एक बड़ा आंदोलन करेगा।

प्राचार्य ने कहा-छात्र संगठनों ने ही रोक दिया था आई कार्ड बनाना

महाराजा कॉलेज के प्राचार्य नरेन्द्र कुमार ने बताया कि नामांकन के बाद आई कार्ड के लिए प्रक्रिया होती है। छात्र संगठनों के ही विरोध के कारण आई कार्ड बनना रूका हुआ था। फिर भी 20 मई तक सभी छात्रों का आई कार्ड बन जाएगा।

खबरें और भी हैं...