सामने से आ रही वाहन से चकमा खाया चालक, सड़क के चाट में पलटी स्कॉर्पियो, बाल-बाल बचे चारों सवार
बिहिया| आरा-बक्सर नेशनल हाईवे 84 पर बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा गांव के समीप मंगलवार की देर शाम यात्रियों से भरी एक स्कार्पियो सड़क किनारे चाट में पलट गयी। संयोग अच्छा था कि स्कार्पियो पर सवार 4 लोग बाल-बाल बच गये और उन्हें मामूली रूप से चोटें आयी। हादसेे के बाद मौके जुटे ग्रामीणों ने स्कार्पियो पर सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जाता है कि स्कार्पियो पर सवार लोग बक्सर से आरा की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान दोघरा के समीप स्कार्पियो चालक सामने से आ रहे एक वाहन से चकमा खाकर नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे चाट में पलट गया।