डीईओ करेंगे शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख के साथ बैठक, देंगे स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की जानकारी
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के कार्यान्वयन के लिए 1 अप्रैल से बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड का गठन किया गया है। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का जनहित में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिकाधिक छात्रों को सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से जोड़ने के लिए मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी -सह- प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड ने डीएम को इस आशय का पत्र निर्गत किया है। इसके लिए निर्देश दिया गया है कि जिला स्तर पर सभी तकनीकी एवं शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख के साथ बैठक करके योजना की विस्तृत जानकारी देने को कहा गया है। ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस योजना की जानकारी हो सके और वे इसका लाभ प्राप्त कर सकें। जिला प्रशासन ने छात्रों के हित में अनुमंडल पदाधिकारी को कोचिंग संस्थानों से समन्वय बनाकर छात्रों को क्रेडिट कार्ड के बारे में बताने को कहा है। साथ ही उन्होंने डीईओ को शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख के साथ बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है।