पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • अनुमंडल न्यायालय को नवनिर्मित भवन में लाने की शुरू हुई कवायद , सदर एसडीओ ने किया निरीक्षण

अनुमंडल न्यायालय को नवनिर्मित भवन में लाने की शुरू हुई कवायद , सदर एसडीओ ने किया निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरा| सदर अनुमंडल न्यायालय को स्थानीय पुराना समाहरणालय स्थित नवनिर्मित भवन में लाने को लेकर सदर एसडीओ अरूण प्रकाश द्वारा निरीक्षण तथा शीघ्र कार्रवाई के आश्वासन का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया है। अधिवक्ताओं ने बताया कि इस सवाल को लेकर विगत 8 वर्षो से अधिवक्ता आंदोलन कर रहे थे। सांसद सह केन्द्रीय उर्जा राज्य मंत्री आरके सिंह द्वारा संज्ञान लेने और जिला प्रशासन की पहल से अधिवक्ताओं में खुशी व्याप्त है। सदर अनुमंडलाधिकारी के आश्वासन का युवा अधिवक्ता कल्याण समिति की जिला इकाई के संयोजक अजीत रंजन कुमार समेत सुनील दत्त सिंह, प्रमोद राय, दुर्गविजय सिंह, विजय कुमार सिंह, अमरेश कुमार, अमरेन्द्र कुमार, सुभाष चन्द्र प्रसाद एवं महेन्द्र प्रसाद सिन्हा ने स्वागत किया है और स्थानीय सांसद के प्रति खुशी जाहीर की है।

खबरें और भी हैं...