आरा| धोबहां बाजार में गुरुवार को दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गयी। दोनों बाइक के सवार जख्मी हो गए। सामने खड़ी पिकअप से बचने के चक्कर में यह घटना हुई। बुरी तरह जख्मी एक बाइक सवार अभय कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अभय घेघटा गांव के लालबाबू महतो का पुत्र है। वह गजराजगंज से गांव लौट रहा था। इसी बीच धोबहा बाजार में सड़क पर खड़ी गाड़ी से बचने के दौरान सामने से आ रही बाइक में टकरा गया। दूसरा बाइक सवार बड़हरा गांव निवासी राजू कुमार है।