पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पिता ने भागकर बचा ली जान, बेटे को जमकर पीटा

पिता ने भागकर बचा ली जान, बेटे को जमकर पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में गुरुवार को पहले बेटे को फिर बाप को लाठी डंडे से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। अपनी मड़ई के बांस को पड़ोसी की दीवार से सहारा दिया था। इसी के लिए पड़ोसियों ने बाप-बेटे को पीटा। बेहोश बेटा एवं जख्मी पिता को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मथुरापुर गांव निवासी स्वर्गीय दशरथ के पुत्र 60 वर्षीय दुर्जन का मडई का घर है। उन्होंने अपने पड़ोसी की दीवार से बांस को सहारा देकर मड़ई खड़ा किया था। इसी बात को लेकर पड़ोसी खफा थे। गुरुवार को मथुरापुर गांव स्थित अपने घर में अकेला दुर्जन का बेटा 20 वर्षीय चंदन था। लाठी-डंडे से लैस पड़ोसियों ने उसे इतना मारा कि वह बेहोश हो गया। इसके बाद भी पड़ोसियों का जी नहीं भरा और खेत में पहुंच गए। जहां दुर्जन भैंस चरा रहा था। दुर्जन की लाठी-डंडे से पिटाई करना शुरू कर दिया। इसके बाद किसी तरह जान बचाकर गिरते-पड़ते वह भागे। गांव वाले इकट्ठा हुए इसके बाद जख्मी चंदन एवं उसके पिता दुर्जन को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इस घटना को लेकर गांव में अभी भी तनाव का माहौल कायम है।

खबरें और भी हैं...