केशवपुर पुल के नीचे गिरी बाइक, 6 साल के बच्चे समेत 3 जख्मी
बड़हरा थाना क्षेत्र के केशवपुर पुल से नीचे गुरुवार को बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। बाइक गिरने की वजह से उस पर सवार 6 वर्षीय बालक समेत 3 लोग जख्मी हो गए। तीनों बाइक पर सवार होकर करनामेपुर ओपी थाना क्षेत्र के जवानिया गांव जा रहे थे। तभी असंतुलित होकर पुल के नीचे गिर पड़े। तीनों जख्मी को इलाज के लिए बड़हरा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने 6 वर्षीय बालक दीपू को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बड़हरा थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी विजय के पुत्र दीपू को लेकर उसका फुफेरा भाई बहोरनपुर स्थित जवानिया गांव बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था। तभी केशवपुर पुल के समीप चार पहिया वाहन के चकमे से चालक गच्चा खा गया और पुल से नीचे बाइक जा गिरी। जिस पर सवार दीपू उसका फुफेरा भाई मनोज समेत तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। दापू को डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज कराया गया।