आरा| पिछले चार सालो से आरा शहर में पश्चिमी रेलवे ओवरब्रिज की हालत जर्जर है। इस पुल से होकर रोजाना 10 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन व पैदल यात्री गुजरते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जब नीचे से ट्रेने गुजरती है, तो पुल के नीचे से कंक्रीट झड़ने लगती है। वाराणसी में पुल गिरने के बाद भी रेल प्रशासन व सरकार सीख नहीं ले रहा। अगर इस ब्रिज की मरम्मत नहीं कराई गई तो आरा में भी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। फोटो जर्नलिस्ट : समीर अख्तर