नोखा| नोखा-आरा-सासाराम मुख्य पथ पर एक बोलेरो ने दूसरे बोलेरो को मारी टक्कर में दो व्यक्ति जख्मी हो गए। मिली खबर के मुताबिक पटना से बनारस प्रेस का समान लेकर जा रहे थे। तभी जखनी के पास एक बोलेरो ने दूसरे बोलेरो से टक्करा गया। जिससे उस पर सवार दीनानाथ पटेल भोपतपुर और विजय चौधरी चंदौली जख्मी हो गए।दोनों जख्मी का इलाज नोखा पीएचसी में कराया गया। जिसके बाद स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया।