पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बिजली के पोल पर लटका है चार महीने से टूटा है तार

बिजली के पोल पर लटका है चार महीने से टूटा है तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जहां एक तरफ साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी पूरे जिले में जर्जर तार हटाकर कवर वायर लगाने का काम रही है। वहीं दूसरी तरफ महाराजा कॉलेज के समीप दक्षिणी रमना मेन रोड पर बिजली पोल पर के तार आपस में टकराकर लगभग चार महीने से दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। तीन फेज का एलटी तार गया जरूर है, पर पेड़ों में टकराकर टूटकर जानलेवा बन चुका है। जहां तार टूटा है वहां पर प्राइवेट चारपहिया वाहन दिनभर खड़े रहते हैं और मुख्य मार्ग होने के कारण सड़क पर काफी संख्या में लोग गुजरते हैं। परमार कॉम्पलेक्स के समीप लगे पावर ट्रांसफार्मर से तीन फेज का एलटी तार ज्वाला फ्लैट मुहल्ला में जाता है। इस मुहल्ले में सिर्फ एक ही फेज में बिजली लगभग चार महीने से है।

शहर के महाराजा कॉलेज के समीप दक्षिणी रमना मेन रोड पर बिजली के पोलों पर आपस में टकर रहे तार, हादसे की आशंका

दक्षिणी रमना मैदान के समीप बिजली के पाेल से टूटकर लटका बिजली का एलटी तार।

इस मुहल्लेवासियों का कहना है कि बिजली

इस मुहल्लेवासियों का कहना है कि बिजली लगभग चार महीने से दो फेज में नहीं है, कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों व विद्युत कार्यपालक अभियंता से इस बारे में शिकायत की गई है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। विद्युत कार्यपालक अभियंता बीके गुप्ता ने बताया कि तार टूटने की जानकारी मुझे नहीं थी। अब जानकारी मिली है, उस बिजली के लटके हुए तार को जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। मुझसे मुहल्लेवासी कभी भी इस बारे में नहीं मिले है।

खबरें और भी हैं...