पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • 33 केवी लाइन में चलाया गया वॉयर मेंटनेंस का कार्य

33 केवी लाइन में चलाया गया वॉयर मेंटनेंस का कार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेंटनेंस का कार्य करते विद्युतकर्मी।

सिटी रिपोर्टर | आरा

जापानी फार्म पावर सबस्टेशन में 33 केवी लाइन मेंटनेंस होने के कारण फीडर नंबर- तीन, चार, पांच व सरैंया पावर सबस्टेशन से शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय कुमार बरियो ने बताया कि शहर के आधे हिस्से जिसमें न्यू पुलिस लाइन, चंदवा, हाउसिंग कॉलोनी, रामनगर, महाराणा प्रताप नगर, कतीरा, पकड़ी, मौलाबाग, पुरानी पुलिस लाइन, सिंगही व बड़हरा प्रखंड के सभी गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता बीके गुप्ता ने बताया कि संकटमोचन नगर में 33 केवी लाइन में पोल खड़ा किया गया और जापानी पावर सबस्टेशन में ठेकेदार व कर्मचारियों ने मेंटनेंस का कार्य किया। मौके पर जेई अजीत कुमार, लाइनमैन नरेश कुमार, पंकज, सजीवन, अजय समेत कई बिजलीकर्मी लगे हुए थे।

खबरें और भी हैं...