शक की वजह से अगिआवं बाजार थाना क्षेत्र के लोहई गांव में पोते ने गुरुवार की देर रात अपनी दादी को लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पोते को शक था कि उसकी दादी बड़े बेटे को जमीन लिख देगी। इस कारण घटना को अंजाम दिया और हत्या करने के बाद भाग निकला। घटना की जानकारी जैसे ही अगिआवं पुलिस को लगी, मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया व पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतका की बेटी धर्मशीला देवी के बयान पर नाबालिग पोते के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लोहई निवासी मोतीलाल सिंह की प|ी सिराजो देवी अपने छोटे बेटे के साथ रहती थी। अक्सर वह अपने बड़े बेटे राजनाथ सिंह के घर जाती रहती थी। गुरुवार की रात वह अपने बड़े बेटे के घर गई हुई थी। वहां से करी बनाकर लौट रही थी। घर से निकलते वक्त पोता राहुल ने उन्हें देख लिया। भतीजे को शक हो गया की दादी सिराजो देवी हिस्से की जमीन बड़े भाई और बेटी को दे देंगी। इसी शक की वजह से घर के बाहर ही उसने दादी की पिटाई करना शुरू कर दिया। लाठी-डंडे से उसने इतना मारा कि वह बेहोश हो गयी। गांव वालों की सहायता से जख्मी सिराजो देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी राहुल कुमार पुत्र खदेरन सिंह फरार हो गया। मृतका की बेटी धर्मशीला देवी के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।