आरा|मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी नवादा थाना क्षेत्र के स्टेशन के समीप से हुई।गिरफ्तार व्यक्ति पुलिस पर हमला करने तथा धनबाद के बहुचर्चित रंजय सिंह सिंह हत्याकांड के मास्टरमाइंड को जबरन छुड़ाने के मामले में आरोपी था। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सत्येंद्र सिंह है। जो भकुरा गांव का ही रहने वाला है। आपको बता दें कि बीते 1 मार्च को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने रंजय सिंह हत्याकांड का मास्टरमाइंड मामा उर्फ बबलू आया हुआ था। इसी दौरान पुलिस जब उसे पकड़ने के लिए पहुंची तो अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे थे।पी मामा को छुड़ा लिया गया था। इसी मामले में सत्येंद्र सिंह की गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले भी एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया कुल 28 नामजद एवं 50 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया था, जिसमें से दो की गिरफ्तारी अब तक हो चुकी है।