पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • सीतामढ़ी से गायब अधेड़ शाहपुर से हुआ बरामद

सीतामढ़ी से गायब अधेड़ शाहपुर से हुआ बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीतामढ़ी से गायब अधेड़ को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बरामद कर लिया है। बरामद अधेड़ का नाम दिगम्बर झा बताया जा रहा है। जो सीतामढ़ी जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के मेजरगंज गांव का रहने वाला है। शाहपुर थाना पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंचे और अपने साथ लेते गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज गांव निवासी दिगम्बर झा दो दिनों पहले घर से टहलने के लिए निकले हुए थे अचानक गायब हो गए। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए स्थानीय थानाध्यक्ष से गायब होने की गुहार लगाई। परिजनों ने अपहरण की आशंका भी जताई थी। बताया जा रहा है कि अधेड़ बाहर रखकर कमाते थे बीच में तबीयत खराब होने की वजह से वह गांव पर ही रह रहे थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन नहीं पता चल सका। अचानक भोजपुर जिले के शाहपुर थाना पुलिस का परिजनों के पास फोन आया कि दिगम्बर झा थाना में है। परिजन तत्काल शुक्रवार की देर रात पहुंचे।

खबरें और भी हैं...