पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • आपसी वर्चस्व को लेकर धरहरा में हुई गोलीबारी

आपसी वर्चस्व को लेकर धरहरा में हुई गोलीबारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा मठिया के पास शुक्रवार की रात दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना के बाद एक पक्ष के लोगों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद दूसरा पक्ष आक्रोशित हो गया और मारपीट करने के साथ सड़क जाम कर दिया गया। सड़क जाम के कारण आरा पटना मुख्य मार्ग जाम हो गया। जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। टाउन थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाया। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हो सका। इधर मारपीट में जख्मी एक युवक इब्राहिम नगर निवासी वीरेंद्र महतो के पुत्र विकास महतो को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि धरहरा स्थित संजय गांधी कॉलेज के पास कुछ लड़के बैठकर आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग आए और मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना पिंटू यादव और गोरख यादव के बीच हुई थी। मारपीट के दौरान एक पक्ष ने करीब तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की। हलाकि पुलिस गोलीबारी की घटना से इनकार कर रही है। गोलीबारी की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस भगदड़ में एक युवक विकास महतो की जमकर पिटाई की गई। वहीं एक पक्ष के लोगों ने धरहरा मठिया के पास सड़क जाम कर विरोध प्रकट किया। रात्रि 9:30 बजे सड़क जाम की जानकारी टाउन थानाध्यक्ष को लगी। तत्काल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया तब जाकर आरा पटना मुख्य मार्ग पर जाम घाट सका और आवागमन शुरू हो सका।

खबरें और भी हैं...