पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • क्षेत्र में अगर हुई होती पुलिस की गश्ती ताे नहीं चली होती पत्रकार पर गोली

क्षेत्र में अगर हुई होती पुलिस की गश्ती ताे नहीं चली होती पत्रकार पर गोली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर|बिक्रमगंज सदर

अगर पुलिस की पेट्रोलिंग होती तो पत्रकार को गोली नही लगती। अभी आईजी पटना का आदेश कुछ ही दिनों पहले आया था कि रात्रि गश्ती खुद थानाध्यक्ष करेंगे और इस गश्ती का निरीक्षण डीएसपी करेंगे। लेकिन यहां दोनों में कोई आदेश को बिक्रमगंज पुलिस ने नही माना। बिक्रमगंज अनुमंडल में लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस ने कोई सबक नही सीखा। बिक्रमगंज थानाध्यक्ष सिर्फ थाना में बैठ कर अपनी थानेदारी चलाते हैं। जबकि रात्रि गश्ती सिर्फ बिक्रमगंज चौक से ही वापस थाना में चली जाती है। गश्ती के नाम पर महज खानापूर्ति करना ही बिक्रमगंज पुलिस अपना कर्तव्य समझती है। आरा सासाराम मुख्य पथ पर घटना पुलिस की लापरवाही उजागर करती है। वैसे इस घटना के बाद लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सड़क पर पेट्रोलिंग हो या न हो इनसे उनको कोई फर्क नही पड़ता है।

उनको सिर्फ अपनी जेब भरनी चाहिए। सबसे बड़ा प्रश्न लोगों के बीच यह कौध रहा है कि वर्तमान थानाध्यक्ष अकरम अंसारी कई वर्षों से रोहतास जिला में रह चुके हैं। उनका प्रमोशन होने के बाद भी रोहतास जिले में पदस्थापन अपने आप एक किसी रसूक पैरविदार का झलक पेश करता है। बिक्रमगंज की आम जनता इस वक्त दहशत के साये में जी रही है। जिस जगह पर अपराधियों ने पत्रकार को गोली मारी है। उस जगह पर दो दिन पहले ही उसी जगह पर अपराधियों ने बाइक भी लुटा है। अगर इस घटना को बिक्रमगंज पुलिस सतर्कता दिखाई होती तो पत्रकार गोली का शिकार नहीं हो पाता। पुलिस ने इस घटना को एक आम घटना की तरह लिया।

आईजी का आदेश भी दिख रहा है बेअसर

संझाैली के पत्रकार पर चली गोली की घटना आईजी का आदेश बेअसर दिखाई दे रहा है। आईजी जोनल नैयर हसनैन खा ने गत सप्ताह पहले ही कहा था रात्रि गश्ती खुद थानाध्यक्ष करेंगे। लेकिन बिक्रमगंज में गश्त के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति ही रहती है। इस घटना के बाद हरकत में आई पुलिस सिर्फ अपनी खाना पूर्ति के लिये छापेमारी कर रही है। 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी अभी अपराधी गिरफ्त में नही आये हैं।अब देखना है इस मामले में वरीय पुलिस पदाधिकारी क्या कार्रवार्इ कर पाते हैं। राेहतास एसपी ने कहा कि किसी कीमत पर अपराधी बक्शे नही जाएंगे। उन्हें 48 घण्टो में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...