पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • सहार अरवल रोड में टेम्पो की ठोकर से युवक की मौत

सहार-अरवल रोड में टेम्पो की ठोकर से युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरवल जिले में सड़क हादसे में भोजपुर जिले के एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में सहार थाना क्षेत्र के कोरनडिहरी गांव निवासी एक मोटरसाइकिल सवार युवक की टेम्पो के टक्कर में मौत हो गई। हादसा सहार-अरवल पुल पर अरवल जिले की सीमा में हुई। बताया जाता है कि कोरनडिहरी गांव निवासी सुरीठ राय के 35 वर्षीय पुत्र उदय राय अपने चचेरे भाई सकलदेव राय के पुत्र शेखर राय के साथ अरवल जिले से पानी का मोटर खरीद कर सहार की ओर लौट रहा था। रास्ते में सहार-अरवल सोन नदी पुल पर अरवल जिला के क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रही टेम्पो के धक्के से बुरी तरह घायल हो गया। सिर में गम्भीर चोट लगने पर राहगीर उदय राय को अरवल शहर के सदर अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, मौत की खबर मिलते ही उदय राय के घर में हाहाकार मच गया।

दो माह पहले बेटी का सड़क हादसे में कटा था पैर

दो माह में घर के सदस्यों पर दूसरी बार घटना घटी है। जिसमें मृतक की 5 वर्ष की पुत्री काजल कुमारी की दो माह पूर्व बंशीडिहरी गांव से यज्ञ देख कर वापस आने के क्रम में ट्रक से एक्सीडेंट में पैर कट गया था।

खबरें और भी हैं...