पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • छपरा रोड पर पुलिस कर रही वसूली, फोटो वायरल

छपरा रोड पर पुलिस कर रही वसूली, फोटो वायरल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरा-छपरा फोरलेन के बबुरा बाजार पास वाहनों से रुपए वसूलने का खेल पुलिस धड़ल्ले से कर रही है। चाहे दिन हो या रात वसूली जारी रहती है। हालांकि इस वसूली से बड़हरा थाना की पुलिस बराबर इनकार करती रही है। जो सचाई को दिखाती है। ये पुलिस वाले इतने बेशर्म है कि राहगीरों को देखने के बाद भी शर्म नही आती। इस संबध में डोजर से रुपये लेते हुए एक पुलिस वाले का वीडीओ क्लीप वायरल हुआ है। जिसमें दिखाया गया है बबुरा पुल से उत्तर दिशा गंगा होटल के समीप पुलिस ने एक चालक से रुपए लेकर पाकेट में रखा, दूसरे से वसूली के लिए आगे बढ़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन में पुलिस भारी वाहनो से 100 रुपए और रात में पुलिस वाले मनमर्जी से वसूली करते हैं। गौरतलब हो कि आरा-छपरा फोरलेन बन जाने के बाद बराबर जाम लगा रहता है। जिससे आम नागरिकों को आवागमन में समस्या झेलनी पड़ती है। जाम का कारण ट्रकों को रोककर नजराना वसूली है।

वसूली का वायरल फोटो।

खबरें और भी हैं...