आरा|शहर के नामी चिकित्सक डॉ केएन सिन्हा ने शनिवार को एक गरीब मरीज का इलाज करा कर मानवता की सेवा की। डॉक्टर ने मरीज को इलाज के लिए पैसे दिए। खुद सदर अस्पताल पहुंचाया। अपनी देखरेख में इलाज शुरू किया। मरीज चौरी लख गांव निवासी 80 वर्षीय जगदीश राम है। दिन के 11 बजे डॉक्टर की नजर जजकोठी मोड़ पर मरीज की प|ी पनपातो देवी पर पड़ी थी। उसकी विपदा सुनकर डॉक्टर ने पति-प|ी को अपने पास से रिक्शा भाड़ा व दवा के लिए पैसे दिए। उसके बाद साथ-साथ लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज सुनिश्चित कराया।