पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • जिंदासा बाबा महोत्सव में झूमते रहे लोग

जिंदासा बाबा महोत्सव में झूमते रहे लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरा|तिरारी के इमादपुर में जिंदासा बाबा महोत्सव 2018 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का जयप्रकाश जिद्दी, धर्मेंद्र राय व अनिल विश्वास ने संयुक्त रूप से किया। गायकों ने भक्ति गीत गाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। लोगों ने भक्ति गीतों का जमकर आनंद उठाया। सुधीर पांडेय व सोनी पांडेय ने ‘बनल रहे नैहरवा जिंदासा बाबा, बन रहने ससुरवा अइसन अशीर्वादवा दिहा..’, छोटू पांडेय ने ‘भरी भरी अंजुरी में मोतिया लुटाइब हो..’, विशाल गगन ने ‘प्यारे कौन चीज़ है..’, गोलू ने ‘ओठवा के ललिया अ कान के बलिया..’, दीपक तिवारी ने ‘मई तोहरा दुधवा के कर्जा कइसे न दिआई.. के गीतों ने श्रोताओं को बांधे रखा। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक मुन्ना पांडेय, अध्यक्ष सुधीर पांडेय, सचिव रंजीत पांडेय, सहयोगी फिल्म प्रोड्यूसर बुच्ची सिंह राहुल पांडेय, मृत्युंजय पांडेय, मुख्य कलाकार सोनी पांडेय, गोलू राज, चंदन यादव, छोटू पांडेय, विशाल गगन, दीपक तिवारी, शैलेंद्र पांडेय व देवेंद्र पांडेय का सहयोग रहा। वहीं, वाद्य कलाकार तबला अंजनी सिंह, नाल दिवाकर पांडेय, पैड तेजू राम, ऑर्गन नीरज सिंह, बैंजू हरेंद्र सिंह व अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

खबरें और भी हैं...