पीरो|बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की जानकारी अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचे, इसके लिए डीआरसीसी की टीम ने शैक्षणिक संस्थानों में घुमकर जानकारी छात्रो तक पहुंचाई। डीआरसीसी ऑफिस आरा के एचडब्लू शशिकुमार,सुबोध कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत 42 पाठ्यक्रम पर छात्रो को लाभ दिया जा रहा है।योजना के तहत सरकार अपनी गारंटी पर 4 लाख तक का शिक्षा लोन छात्रो को देती है।जिसे वे पढ़ने के बाद रोजगार मिलने पर लौटाएगें।लोन की प्राप्ती के लिए छात्रों को कालेज नामांकन का ऑफर लेटर,फीस की जानकारी,आधार,पैनकार्ड,दसवींतथा इंटर उतीर्णता का प्रमाण व अंकपत्र,बैंक पासबुक तथा दो फोटो देने होगें।इसके साथ ही अभिभावक के भी आधार,पैन,बैंकपासबुक,रिटर्न प्रमाण तथा बैंक स्टेटमेंट जमा करनी होगी।