आरा| मध्य बिहार ग्रामीण बैंक, हरिजी हाता में क्षेत्रीय अधिकारी कुमार सतीशचंद्र त्रिपाठी ने अपने विभागीय समीक्षात्मक बैठक में कहा कि जिन्होंने विगत वर्ष प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की पॉलिसी करायी थी, उनकी पॉलिसी का नवीकरण 1 जून तक हो जाना है, अन्यथा बीमा पॉलिसी स्वत: समाप्त हो जाएगी। नवीकरण के उपरांत पॉलिसी की वैधता 1 जून से 31 मई तक रहेगी। अत: सभी पॉलिसीधारी अपने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के नवीकरण के लिए 330 रुपए व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के नवीकरण के लिए 12 रुपए की राशि 21 से 31 मई के बीच अपने खाते में अवश्य जमा रखें। बीमाधारकों की पॉलिसी के अनुरूप नवीकरण प्रीमियम राशि 1 जून तक स्वत: अापके खाते से ऑटो डेबिट हो जाएगी।