आरा| बिहार राज्य ऑटो रिक्शा टेम्पो चालक संघ की जिला माले कार्यालय में बैठक हुई। अध्यक्षता किरण प्रसाद व संचालन सुनील तिवारी ने की। बैठक में वक्ताओं ने शहर में नगर निगम के ठेकेदार व निगम के विभागीय वसूली में लूट व अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग जिला प्रशासन से की। मौके पर निर्णय लिया गया कि निगम के राजस्व की भारी लूट के खिलाफ 28 मई को कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर राजीव कुमार ओझा, दिलीप सिंह, पिन्टू सिंह, राजू नैना, सोनू यादव, शशि त्रिपाठी, हरेन्द्र सिंह व अमीर खां थे।