पीरो| बिहिया नहर लाइन के ओझवालिया बचरी नहर पथ पर रविवार को हुई बाइक दुर्घटना में गंभीर जख्मी नवीनगर मिल्की निवासी हसबु अंसारी की प|ी आबदा खातून की मौत इलाज के दौरान आरा में हो गई।
मृतका की मिट्टी मंजिल सोमवार को मिल्की में की गयी। बता दें कि हसबु अंसारी अपनी प|ी आबदा खातून के साथ बाइक पर सवार होकर नहर पथ के रास्ते हसनबाजार जा रहे थे। रास्ते में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में हसबु अंसारी को मामूली चोट आई जबकि उनकी प|ी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला को इलाज के लिए पीरो अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां से चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आरा रेफर कर दिया था।