पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • अपनी जमीन बेचने के बारे में पूछा तो पड़ोसियों ने मारी गोली

अपनी जमीन बेचने के बारे में पूछा तो पड़ोसियों ने मारी गोली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के नरगदा गांव में 19 वर्षीय किशोर को गोली बुधवार की देर शाम गोली मार दी गयी। गोली हाथ पर लगी है। घटना को अंजाम जमीन को लेकर दिया गया है। किशोर अपने पड़ोसी से अपनी जमीन बेचने के बारे में पूछताछ करने गया था। इसी बात पर झगड़ा हुआ और गोली मार दी गयी। जख्मी छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। इधर, गोली मारने वाले तीनों आरोपी फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि नरगदा गांव निवासी चंदेश्वर राय का पुत्र सप्पू कुमार को पता चला कि पड़ोसियों ने उसकी जमीन बेच दी है। यह सुनते ही वह उनके घर गया और पूछताछ करने लगा। इस बात पर पड़ोसी नाराज हो गए। पहले सप्पु की पिटाई की, फिर पिस्टल निकालकर गोली मार दी। गोली सप्पू कुमार के हाथ पर लगी है। पड़ोसियों ने दूसरा फायर किया जो सप्पू बाइक पर जा लगी। इधर, गोलीबारी की घटना सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और आनन-फानन में जख्मी सप्पू को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं...