विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पड़े बीमार
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामदेव छपरा गांव में विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के 7 लोग बीमार हो गए। चावल में छिपकली गिरने से खाना विषाक्त हो गया था। आनन फानन में पड़ोसियों ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार को रामदेव छपरा गांव में जमुना राम के घर दोपहर में चावल दाल और सब्जी बना था। इसी दौरान ऊपर से चावल में छिपकली गिर गई। जिसके कारण खाना विषाक्त हो गया। परिवार के लोगों को तब पता चला जब दोबारा खाना खाने के दौरान जमुना राम ने चावल की मांग की तो देखा कि उसमें छिपकली गिरी हुई है। इसके बाद परिवार के सदस्यों को कय और दस्त होने लगा। जिसमें जमुना राम उनकी प|ी माला देवी उनके बेटे अर्जुन, भीम, नकुल, सहदेव एवं पुत्री वीणा बीमार हो गए। उन्हें आनन-फानन में पड़ोसियों की सहायता से सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज हुआ।
घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने निगला जहर
आरा| नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड में 18 वर्षीय युवक ने जहर खा लिया। जिसके कारण युवक की हालत खराब होने लगी। बाद में परिवार वाले उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार को घरेलू कलह से तंग आकर गोढ़ना रोड निवासी 18 वर्षीय पुत्र विक्की पाठक ने जहर खा लिया। जिसके कारण विक्की की तबीयत खराब होने लगी।