पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • टेम्पो ने बाइक सवारों को रौंदा 3 जख्मी, 2 गंभीर पटना रेफर

टेम्पो ने बाइक सवारों को रौंदा 3 जख्मी, 2 गंभीर पटना रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौरी थाना क्षेत्र के धनछुहा गांव के पास बुधवार को बाइक और ऑटो में टक्कर हो गयी। टक्कर में बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों जख्मी में से दो बैंड पार्टी के सदस्य जबकि एक राजमिस्त्री है। तीनों बकाया पैसा तगादा करने चौरी गांव जा रहे थे। जख्मियों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने दो को पटना रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव से बैंड पार्टी के सदस्य चरपोखरी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी विनय राम सहार के गुलजारपुर निवासी रामेश्वर एवं आयर थाना क्षेत्र के वलिगांव गांव निवासी वीरेंद्र राम बाइक पर सवार होकर चौरी गांव जा रहे थे। इसी दौरान धनछुहा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही ऑटो ने टक्कर मार दी। फिर ऑटो चालक भाग निकला। इधर, ग्रामीणों की सहायता से जख्मी वीरेंद्र राम विनय राम तथा कामेश्वर राम को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जिनमें से दो जख्मी को डॉक्टर नें पटना रेफर कर दिया।

खबरें और भी हैं...