शराब मामले में फरार राजद का महासचिव दारा धराया
आरा | शराब मामले में फरार चल रहे राजद के महासचिव दारा यादव को बुधवार को नवादा थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज से डीआईयू टीम ने गिरफ्तारी कर लिया। वह पूर्व मुखिया भी रहा है। बीते दिनों दारा के तीयर थाना क्षेत्र के अंधारी बाग स्थित घर से शराब जब्त की गई थी। इस मामले में पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। एसपी अवकाश कुमार को शहर में उसकी मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। उसी के आधार पर डीआईयू की टीम ने घेराबंदी कर आरा शहर के ओवरब्रिज से उसे पकड़ा। दारा ने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मजबूत घेराबंदी कर रखी थी। जिससे वह भाग नहीं सका। बता दें कि बीते माह उत्पाद विभाग की टीम ने अंधारी बाग के पीछे बने दारा के मकान में छापेमारी की थी। वहां से भारी मात्रा में जमीन के नीचे छुपाकर रखी शराब बरामद की गयी थी।