पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बिजली के पोल में टक्कर से बाइक सवार की मौत

बिजली के पोल में टक्कर से बाइक सवार की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संदेश| थाना क्षेत्र के पवना संदेश सड़क पर सुंदरपुर गांव के समीप मोड़ पर बिजली के पोल में धक्का लगने से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको संदेश थाना की पुलिस ने टेम्पो से रेफरल अस्पताल संदेश भेजा, जहां उसकी मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार चांदी थाना के जोकटा गांव निवासी ललन यादव का 25 वर्षीय पुत्र अजय सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर पवना बाजार से अपने ससुराल शुरूंगापुर जा रहे थे। गाड़ी की तेज रफ़्तार व अनियंत्रित होने से सुंदरपुर मोड़ के समीप पोल से टकराया।

जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया, इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। डॉक्टर ने मृतक के शव को परिजनों को सौंप पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया। बताते चलें कि अजय को एक बेटा व एक बेटी है।

खबरें और भी हैं...