पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • जेल अधीक्षक को फोन कर कहा अखिलेश पर कार्रवाई की तो जेल में ही बम से उड़ा देंगे

जेल अधीक्षक को फोन कर कहा- अखिलेश पर कार्रवाई की तो जेल में ही बम से उड़ा देंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरा मंडल कारा के जेल अधीक्षक निरंजन पंडित को ही अपराधियों ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। उनको मोबाइल पर धमकाया गया है। इस धमकी के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच चुका है। धमकी देने वाले ने अपना नाम छोटू राय बताया। कहा जा रहा है कि कोर्ट बम ब्लास्ट कांड के एक आरोपी अखिलेश उपाध्याय के खिलाफ जेल प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही से नाराज होकर जेल अधीक्षक को धमकी दी गयी है। इस घटना के बाद धमकी देने के मामले में टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। डीएम एसपी को इसकी जानकारी जेल अधीक्षक निरंजन पंडित ने दी है। एसपी के आदेश पर आरोपी युवक की खोजबीन पुलिस तेजी से कर रही है। शुक्रवार की दोपहर करीब 12.30 बजे जेल अधीक्षक के मोबाइल पर कॉल किया गया। दूसरी तरफ से बात करने वाले अपराधी ने अपना नाम छोटू राय बताया। कहा कि अखिलेश उपाध्याय के खिलाफ तुम ज्यादा ही कार्रवाई करते हो। यदि अखिलेश के खिलाफ अपनी कानूनी कार्रवाई तुमने बंद नहीं की तो जेल गेट पर ही तुम्हें बम से उड़ाना पड़ेगा। करीब 2:30 मिनट तक जेल अधीक्षक निरंजन पंडित को अपराधी धमकाता रहा। उसने कहा कि तुम्हें अब बख्शा नहीं जाएगा। धमकी देने वाले ने यह भी कहा कि चाहे जितने सुरक्षा मेरा लो जब चाहेंगे बम से तुम्हें उड़ा देंगे। इस घटना के बाद जेल अधीक्षक ने तत्काल डीएम संजीव कुमार एवं एसपी अवकाश कुमार को दी।

कोइलवर अगियांव चरपोखरी तरारी पीरो जगदीशपुर बड़हरा

एसपी ने कहा-अपराधी की जल्द होगी गिरफ्तारी, सीडीआर खंगाला जा रहा

जेल में चला विशेष चेकिंग वार्ड में सर्च किए गए बंदी |जेल अधीक्षक निरंजन पंडित को धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया। कुछ ही मिनटों में मंडल कारा में छापेमारी शुरू कर दी गयी। प्रत्येक वार्ड खासकर जिस वार्ड में अखिलेश उपाध्याय एवं लंबू शर्मा रहता है। उसकी व्यापक पैमाने पर तलाशी ली गयी। बंदियों एवं कैदियों को भी तलाशी ली गयी। जबरदस्त तलाशी अभियान में जिले के तमाम अधिकारी भी शामिल थे। जेल का कोना- कोना अधिकारियों ने खंगाला। बाथरूम से लेकर किचन तक की तलाशी ली गयी। वार्ड से क्या-क्या बरामद किया गया यह पता नहीं चल पाया।

कौन है अखिलेश उपाध्याय |अखिलेश उपाध्याय पीरो के नोनार गांव का निवासी है, जो बम ब्लास्ट कांड के मास्टरमाइंड लंबू शर्मा का शार्गिद है। दोनों मिलकर बम बनाने में माहिर दोनों का संपर्क नक्सलियों से भी है है। दोनों साथ-साथ कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। अखिलेश को पुलिस ने 1 मार्च 2015 को पीरो इलाके से गिरफ्तार किया था। मूसा के नाम से चर्चित है अखिलेश उपाध्याय। बाद में पुलिस ने रिमांड पर लिया था।

23 जनवरी 2015 को हुई बम ब्लास्ट की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। कोर्ट परिसर में इस तरह की घटना के बाद पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एल नरसिम्हा रेड्डी जायजा लेने सिविल कोर्ट आए थे। उस समय कोर्ट के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की जा रही थी। उसी मामले में तत्कालीन एसपी अख्तर हुसैन का एक विवादास्पद बयान से जज नाराज हो जाए गए। इसके बाद तत्काल अख्तर हुसैन को हटा दिया गया था। कोर्ट ने उनको कड़ी फटकार लगाई थी व विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया था।

बम ब्लास्ट कांड में तत्कालीन एसपी पर हुई थी कार्रवाई

आरा मंडल कारागाह का भवन।

अंडरवियर में रखा था मोबाइल, बरामद

महज 5 दिनों पहले कोर्ट में पेशी के लिए कोट बम ब्लास्ट कांड का एक आरोपी अखिलेश उपाध्याय को लाया गया था। कोर्ट में सुनवाई के बाद वापस मंडलकारा ले जाया गया। गेट पर पहुंचते ही सघन तलाशी अभियान हुआ तो अखिलेश उपाध्याय के अंडरवियर से कार्बन में लपेटा हुआ मोबाइल मिल गया। जिसके कारण जेल के अंदर मोबाइल नहीं जा सका। इसके बाद जेल प्रशासन उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दूसरे जेल में ट्रांसफर करने का प्लान बनाया था। जेल अधीक्षक निरंजन पंडित ने आशंका जताई है कि जो मोबाइल बरामद किया गया था उसी को लेकर अखिलेश उपाध्याय के गुर्गे ने धमकी दिया फिलहाल जांच चल रही है।

क्या कहते हैं एसपी

एसपी अवकाश कुमार ने जेल अधीक्षक को धमकी देने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अपराधी की पहचान की जा रही है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि फेक नाम से भी धमकी दी जाती है। फिलहाल सीडीआर निकालकर कार्रवाई की जा रही है।

पटना, शनिवार 19 मई , 2018 ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष-4, 2075

3 साल पहले हुआ था कोर्ट में बम ब्लास्ट, महिला की हुई थी मौत |23 जनवरी 2015 में सिविल कोर्ट में बम धमाका हुआ था, जिसकी आग पूरे देश में फैली थी। बम ब्लास्ट के दौरान एक महिला नगीना देवी की मौत हो गई थी। नगीना देवी उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। इस दौरान बम ब्लास्ट कांड में जख्मी अमित कुमार ने इलाज के दौरान बाद में दम तोड़ दिया था।

बम ब्लास्ट में डॉन बृजेश सिंह का भी नाम जुड़ा था

इसके बाद कोर्ट के लिए पेशी में लाए गए बम ब्लास्ट कांड के मुख्य मास्टरमाइंड लंबू शर्मा और अखिलेश उपाध्याय दोनों फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। इस मामले में करीब 11 लोग के खिलाफ चार्जशीट दायर की जा चुकी है। पूर्व विधायक सुनील पांडेय, कुख्यात चांद मियां, प्रमोद सिंह, संजय कुमार, अंशु कुमार, रिंकू यादव, विजय शर्मा, चांद मियां, प्रमोद श्याम, विनय शर्मा, लंबू शर्मा, अखिलेश उपाध्याय, मोहम्मद नईम के खिलाफ चार्जशीट दायर किया था। इसके अलावा यूपी के कुख्यात डॉन बृजेश सिंह कुख्यात और बाहुबली मुख्तार अंसारी का नाम इस मामले में सामने आया था। उस समय डॉन बृजेश सिंह को आरा कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।

12 राज्य | 66 संस्करण

15

खबरें और भी हैं...