आरा। आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना से संबद्ध ट्राईडेन्ट बीएड कॉलेज गिद्धा में शुक्रवार को परीक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण बैठक की गई। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश तिवारी ने किया। बैठक का एजेंडा प्रशिक्षणार्थियों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन कराना रखा गया है। विदित हो बीएड सत्र 2017-19 प्रथम वर्ष एवं सत्र 2016-18 द्वितीय वर्ष की अर्द्धवार्षिक परीक्षा दिनांक 21 मई से 22 मई तक होना है। परीक्षा केंद्र पर परिचय पत्र एवं महाविद्यालय के पोशाक में परीक्षा शुरू होने 30 मिनट पहले पहुंचे। परीक्षा कदाचार मुक्त एवं सीसीटीवी के निगरानी में होगी। जो प्रशिक्षणार्थी इस परीक्षा में भाग नहीं लेते उन्हें मुख्य परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। मौके पर केबी यादव प्रो. शशिभूषण पांडेय, देवेन्द्र कुमार यादव, विनय कुमार तिवारी, दीपक कुमार त्रिवेदी, नरेन्द्र कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे।