छात्रों को ट्रैक्टर ने मारी ठोकर, दो हुए जख्मी
चरपोखरी| आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर थाना क्षेत्र के चरपोखरी ब्लॉक के समीप ट्रैक्टर के ठोकर से साइकिल सवार दो छात्र जख्मी हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के खराटी गांव निवासी निर्मल सिंह के पुत्र छोटन कुमार (10) एवं अनोज सिंह के पुत्र कुंदन कुमार (12) साइकिल से चरपोखरी पढ़ने आये थे। इसी बीच अनियंत्रित ट्रैक्टर गाड़ी ने साइकिल में ठोकर मार दी जिससे दोनों छात्र जख्मी हो गए।