पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • चापाकल में मोटर लगाने पर पड़ोसी ने बाप बेटे को पीटा

चापाकल में मोटर लगाने पर पड़ोसी ने बाप-बेटे को पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांदी क्षेत्र के कुंजन टोला में बाप बेटे की शुक्रवार को लाठी डंडे और ईंट पत्थर से पिटाई कर दी गयी। चापाकल में मोटर लगाने के दौरान यह घटना हुई। पहले 80 वर्षीय बुजुर्ग को पीटा गया उसके बाद बचाने गए बेटे पर भी हमला कर जख्मी कर दिया गया। कुंजन टोला निवासी संतोष कुमार के घर के आगे चापाकल लगा हुआ था। वह चापाकल सरकारी है। चापाकल में संतोष मोटर लगा चुका था ताकि घर में की सप्लाई हो सके। इसी दौरान उसके पिता राम ध्यान अपने घर के आगे बैठे हुए थे, तभी पड़ोसी आये और मोटर को उखाड़ डाला। मना करने पर राम ध्यान सिंह को लाठी-डंडे व पत्थर से मारकर जख्मी कर दिया। तभी उनका बेटा संतोष घर आया उस पर भी हमला कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...