संदेश | थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव के कब्रिस्तान के समीप सड़क से एक नामजद व दो अज्ञात लुटेरों ने बाइक व मोबाइल छीनकर भाग निकले। फुलाड़ी गांव निवासी मनीष कुमार ओझा पिता विजय ओझा बीते गुरुवार की शाम 7:30 बजे लाल व काले रंग की नई बाइक को सर्विसिंग करवाकर आरा से वापस फुलाड़ी आ रहे थे। रास्ते में सकड्डी नासरीगंज सड़क पर तीर्थकौल गांव के कब्रिस्तान के नजदीक पहुंचे, तभी सफेद रंग कि बाइक पर सवार तीन लोग आए व पिस्टल तान दिए। मनीष से मारपीट कर मोबाइल, व बाइक छीन लिए। राहुल कुमार पिता नागेन्द्र यादव जमुआंव गांव निवासी के अलावे, दो अज्ञात लोगों विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है।