पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • मनुष्य के जीवन में माता पिता और गुरु महत्वपूर्ण

मनुष्य के जीवन में माता-पिता और गुरु महत्वपूर्ण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माता मंझारो देवी की 13वीं पुण्यतिथि शहर के जीरो माईल व मौलाबाग डीके कारमेल रेसीडेंशियल हाई स्कूल, व जगदीशपुर प्रखंड के अंतर्गत दुल्लौर स्थित माता मंझारो अजब दयाल सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के परिसर में मनायी गई। संचालन अध्यापक रविशंकर गुप्ता व अध्यापिका प्रिया कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। सर्वप्रथम माता मंझारो देवी के चित्र पर अध्यक्ष मधेश्वर सिंह व प्रशासिका निर्मला समेत स्कूली छात्र व छात्राओं ने माल्यार्पण किया। उसके बाद स्कूली छात्र व छात्राओं ने रघुपति राघव राजराम गीत गाकर मंझारो देवी को श्रद्धांजलि दी।

माता मंझारो देवी को डीके कारमेल रेसीडेंशियल हाईस्कूल, व माता मंझारो अजब दयाल सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में किया गया याद

माता मंझारो को श्रद्धासुमन अर्पित करते डीके कार्मल समूह के चेयरमैन।

संबोधित करने वालों में डीके कारमेल की प्रशासिका| संबोधित करने वालों में डीके कारमेल की प्रशासिका निर्मला, प्रधानाचार्य प्रमोद शंकर उपाध्याय, अपसम कॉलेज ऑफ एजुकेशन व माता मंझारो देवी अजब दयाल सिंह प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अर्जुन लाल अग्रवाल, एमडी कारमेल पब्लिक स्कूल दुलौर के प्रधानाध्यापक, प्रबंधक लालबहादुर सिंह, वरीय शिक्षक राघवेन्द्र कुमार सिंह, नागेन्द्र कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, हरेराम सिंह, डीआर ओझा, नागेन्द्र ठाकुर व अन्य शामिल थे।

1 से 9 तक के विद्यार्थियों का नि:शुल्क नामांकन किया

ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन के अध्यक्ष मधेश्वर सिंह ने कहा कि मनुष्य के जीवन में माता-पिता और गुरु का महत्वपूर्ण स्थान होता है। कोई भी व्यक्ति माता-पिता व गुरू के ऋण से कभी मुक्त नहीं हो सकता है। हमें जीवन में सबके कल्याण पर ध्यान देना चाहिए। मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से वर्ग 1 से 9 तक के विद्यार्थियों नि:शुल्क नामांकन भी किया गया। मौलाबाग स्कूल में कोथुआं पंचायत के मुखिया सतेन्द्र नारायण सिंह के द्वारा विद्यालय परिसर में भी पुण्यतिथि मनाई गई। सुविख्यात गायक जियालाल ठाकुर ने निर्गुण, छात्राध्यापिका रिंकी कुमारी लोरी, अध्यापक ओमप्रकाश गुप्ता, प्रधानाध्यापिका लालिमा कटियार ने मां पर आधारित गीत मां अपने आंचल से छिपा ले गाकर सबको भावुक कर दिया।

खबरें और भी हैं...