आरा| नागरी प्रचारिणी जिला केन्द्रीय पुस्तकालय के वाचनालय कक्ष में छात्रों के लिए पुस्तकालयों की महता विषय पर एक गोष्ठी की गई। अध्यक्षता डॉ. रामाशंकर प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में छात्रों के लिए पुस्तकालय की भूमिका अहम हो गई है। बढ़ते मूल्यों के कारण छात्र पाठ्य सामाग्रीयों को खरीद नहीं पाते। रविन्द्र पाठक, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, प्राची कुमारी, कुंदन कुमार व अन्य मौजूद थे।