पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • आरा | एससी एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में

आरा | एससी एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरा | एससी एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में आयोजित भारत बंद के दौरान पुरानी कलेक्ट्रेट व कचहरी में बैठने वाले अधिवक्ताओं का कुर्सी टेबल बंद समर्थकों द्वारा तोड़ दिए जाने के बाद डेढ़ माह बीतने के बाद भी अधिवक्ताओं का कुर्सी टेबल उपलब्ध नहीं कराई गई। टेबल कुर्सी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर सैकड़ों अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर कर बार एसोसिएशन की आम सभा बुलाने की मांग की गई है। आरा बार एसोसिएशन के सहायक सचिव बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के प्रमंडलीय संगठन मंत्री प्रमोद राय के अगुवाई में अधिवक्ता का प्रतिनिधिमंडल आरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाधार सिंह एवं सचिव राजेश पांडे उर्फ पप्पू पांडे से मिला। अधिवक्ताओं के बीच टेबल कुर्सी वितरण में भेदभाव रोकने के लिए आरा बार एसोसिएशन की आम सभा बुलाने की मांग की है। मौके पर दीपक सिंह, अजीत रंजन, सुनील दत्त सिंह, महेंद्र प्रसाद सिन्हा, सुभाष प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, दुर्ग विजय सिंह, दाऊदी पांडे, रविंद्र प्रसाद, नीरज शरण थे।

खबरें और भी हैं...