आरा| महाराजा कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षक संघ का बैठक हुई। अध्यक्षता प्रो. आफताब अहमद ने किया। शिक्षक संघ चुनाव में अध्यक्ष मनाेविज्ञान के प्रो. डॉ. ओम प्रकाश केशरी, उपाध्यक्ष के पद अर्थशास्त्र के प्रो. संध्या रानी व रसायनशास्त्र के प्रो. वीरेन्द्र को चुना गया। भूगोल विभाग के प्रो. संजय कुमार संयुक्त सचिव पद पर दर्शनशास्त्र के प्रो गौतम कुमार को तो काेषाध्यक्ष के पद पर इतिहास के प्रो. मो. नियाज हुसैन को चुना गया।