स्थानीय थाना के क्षेत्र के राजापुर के कमालुचक बालू घाट पर हथियारों से लैस अपराधियों ने छह राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दिया। जिससे बालू घाट पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। अपराधियों ने बालू के कैश काउंटर के पास पहुंच मुंशी रवि, जेसीबी चालक अजहरुद्दीन, हेल्पर रंजीत के साथ मारपीट की गयी। जो जख्मी हो गए। अपराधी जाते-जाते जेसीबी को आग के हवाले कर बालू काउंटर से 50 हजार रुपए भी लूट चलते बने। घटना गुरुवार देर रात की है। गुरुवार की देर रात लगभग एक बजे बालू कारोबार में अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए लगभग दो दर्जन हथियारबंद अपराधी कमालुचक बालू घाट पर आ धमके। जहां पहुंचते ही अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दिया। फायरिंग की आवाज सुन घाट पर भगदड़ मच गया। मजदूर व बालू लोड करने आये ट्रक चालक भागने लगे। संचालक ने एफआईआर कराई है।
बालू घाट पर जली हुई जेसीबी।
इधर घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अरुण प्रकाश,
इधर घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अरुण प्रकाश, एसडीपीओ संजय कुमार, थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। हालांकि इस मामले को लेकर बालू कंपनी से जुड़े लोग कोईलवर थाना में अधिकारियों से बैठ बातचीत की। फायरिंग की घटना को लेकर घाट संचालक द्वारा कोईलवर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। बताते चले की 10 मई की महुई बालू घाट पर रैयत वसूली व वर्चस्व कायम रखने को लेकर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की थी। जिसके बाद घाट पर शामिल लोगों ने उन्हें खदेड़ दिया था। घाट पर से भाग वे सभी जमालपुर बाजार आ पहुंचे थे। जहां उपस्थित घाट में शामिल लोगों ने उन्हें घेर लिया था। अपने को घिरता देख बाहर से आये लोगों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की। बावजूद इसके बालू घाट से जुड़े लोगों के साथ साथ स्थानीय ग्रामीणों ने इस मामले में बिदेशिया ( महादेवचक, कोईलवर), हरेन्द्र यादव (आरा), नागेन्द्र सिंह(उदवंतनगर) को पुलिस के हवाले किया था। जिन्हें जेल भेज दिया गया था।
फायरिंग करते हुए काउंटर पर पहुंचे
लगभग 6 राउंड फायरिंग करते हुए अपराधी बालू चालान के कैश काउंटर के पास पहुंच बालू घाट पर उपस्थित कर्मियों से मारपीट करने लगे। व हथियार के भय दिखा पचास हजार रुपए भी लूट लिए। साथ ही घाट खड़े जेसीबी को आग को हवाले कर भाग निकले। अपराधियों द्वारा मारपीट में चालक अजहरुद्दीन, मुंशी रवि व रंजीत को गंभीर चोट लगी है। जिसे इलाज के लिए पीएचसी कोईलवर लाया गया।