पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • कर्नाटक के राज्यपाल बीजेपी के दबाव में: माले

कर्नाटक के राज्यपाल बीजेपी के दबाव में: माले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाकपा माले के कार्यकर्ता प्रतिवाद मार्च निकालते हुए।

सिटी रिपोर्टर | आरा

भाकपा-माले जिला कार्यालय से कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ आरा में प्रतिवाद मार्च निकाला गया जो आरा के विभिन्न मार्गों से होते हुए आरा रेलवे स्टेशन पहुंचा जहां मार्च सभा मे तब्दील हो गया। सभा का संचालन भाकपा माले के आरा नगर के वार्ड पार्षद अमित कुमार बंटी ने किया। सभा को संबोधित करते भाकपा माले नेताओं ने कहा कि गोवा, बिहार, मणिपुर और मेघालय के बाद इस बार कर्नाटक में यह खेल खेला गया, जहां एक बार फिर लोकतंत्र को मजाक बनाया गया। वहां के राज्यपाल पूरी तरह भाजपा-आरएसएस के दबाव में हैं और सारी संवैधानिक प्रक्रियाओं को किनारा कर भाजपा के लिए रास्ता बना रहे हैं। कर्नाटक में भाजपा ने 104 सीटें 36 प्रतिशत मत लाकर जीती है, जबकि कांग्रेस 38 प्रतिशत मत लाकर भी महज 77 सीट जीत पाई। कर्नाटक चुनाव में वीवीपीएटी और ईवीएम के बीच गैप के भी मामले आए हैं। इसलिए आज भाकपा माले ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग के साथ-साथ समानुपातिक प्रतिनिधित्व की मांग करती है। मौके पर भाकपा माले के आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम, भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य गोपाल प्रसाद, आइसा के जिला सचिव सबीर, आइसा नेता संदीप, अभिषेक ,विश्वविद्यालय छात्रसंघ के छात्र प्रतिनिधि रंजन कुमार, विकास, निरंजन केशरी, राकेश कुमार, सुशील यादव,जैन कॉलेज छात्रसंघ के छात्र प्रतिनिधि अंशु राज भाकपा माले आरा नगर कमिटी के सदस्य राजेन्द्र प्रसाद, अभय कुशवाहा, हरिनाथ राम, यदुनंदन चौधरी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

खबरें और भी हैं...