उदवंतनगर | रुद्राक्ष नेत्रालय बाबू बाजार आरा में 19 तारीख से 27 मई तक आंख की जांच नि:शुल्क की जाएगी। डॉक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि आमजनो के सेवा भवना हेतु यह जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जांच शिविर उदवंतनगर प्रखंड के 16 पंचायतों के उदवंतनगर, बझहरुआ, पियनिया, कसाप, कुसम्हा, बेलाउर, एकौना, कसाप सहित सभी गांव के लोगों के लिए किया जा रहा, जिसमे आंख से जुड़ी विभिन्न बिमारियों का इलाज होगा।