मंडल कारा में शुक्रवार को रोटी और खराब सब्जी परोसे जाने से कई कैदी व बंदी नाराज हो गए। उन्होनें खाना खाने से इंकार कर अनशन शुरू कर दिया। इस घटना के बाद जेल प्रशासन सकते में आ गया। जेल प्रशासन उन्हें मनाने के लिए पहुंचा। काफी देर तक मान-मनौव्वल चलता रहा। शुक्रवार को मंडलकारा में खराब खिरा एवं रोटी परोसा गया था। इसके बाद खाना ढंग से नहीं मिलने पर बंदियों नें खाने से इंकार कर दिया। जब उन्होंने अनशन शुरू किया तो उन पर जेल प्रशासन ने दबाव डाला कि दूसरे जेल में स्थानांतरण कर दिया जाएगा। घटना की जानकारी जेल अधीक्षक को लगी। वह तत्काल वार्ड में पहुंचे और बंदियों से वार्ता की। घटना के संबंध में जेल अधीक्षक निरंजन पंडित ने अनशन की बातों से इंकार किया है। जेल के अधीक्षक निरंजन पंडित ने अनशन की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि नाश्ता बनाने में देर हो गई थी इसलिए कुछ बंदी नाराज हो गए थे। उनकी कुछ मांग थी जो लिखित रूप से नहीं मिल पाई है। दोपहर में दूसरे बंदियों की सहायता से खाना बनाया गया था कुछ बंदियों को खाना खिलाया गया है। स्थिति सामान्य है।