पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • आम तोड़ने को लेकर हुआ विवाद, महिलाओं को पीटा

आम तोड़ने को लेकर हुआ विवाद, महिलाओं को पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरा | करनामेपुर क्षेत्र के रामदतई गांव में शुक्रवार को सास, पतोह समेत तीन को पीटकर जख्मी कर दिया। तीनों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी डंडे से पीटा गया। पटीदारी में आम तोड़ने को लेकर विवाद उपजा था। इस घटना को लेकर अफरा-तफरी मची रही। इस मामले में शैल देवी के बयान पर चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आम के बगीचे से आम तोड़ने के विवाद में गोतनी के बेटे विमल राय विकास राय सहित चार ने मिलकर सास पतोह पूनम देवी एवं निभा देवी तथा गोतनी शैल देवी को लाठी डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। बाद में गांव वालों ने बीच बचाव किया तब जाकर मामला शांत हो सका।

खबरें और भी हैं...