पीरो | पाक रमजान माह के पहले जुमे की नमाज शुक्रवार को मस्जिदों में अता की गयी। रोजेदारों ने अमन व चैन की दुआ मांगी। इससे पहले मस्जिदों में तकरी हुआ जहां हाफिजो ने कहा कि इस महीने में हर अमल का मकाम बढ़ जाता है। नफिल का सवाब फर्ज के बराबर हो जाता है, तो फर्ज अपने मकाम से 70 गुणा अधिक पावर फूल हो जाता है। इस महीने की हम कद्र करें, अधिक समय अल्लाह को राजी करने में गुजारें, कुरआन की तिलावत, तसबीहात, जिक्र ए इलाही में अपना समय गुजारें। पहले जुमे पर आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर स्थानीय थाना के समीप स्थित जामा मस्जिद में अधिक भीड़ जुटी। इसके अलावा पीरो गांव, भागलपुर, मिल्की, इब्राहिमपुर के मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही।