पीरो| आरा के वरीय अधिवक्ता मेश कुमार तिवारी के आकस्मिक निधन पर पीरो बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शोक सभा की। अधिवक्ता शुक्रवार को अपने को न्यायिक कार्य से अलग रखा। व्यवहार न्यायालय में केस की पैरवी नहीं हो पाई, जिससे केस की तारीख पर आए मुवक्किलों को बैरंग लौटना पड़ा। बार एसोसिएशन के महासचिव शेषनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुए शोकसभा में दिनेश कुमार सिन्हा, हरेराम उपाध्याय, जयगोपाल पांडेय, मुकेश शर्मा, हरेन्द्र राय, ब्रज मुरारी सिंह, रविन्द्र मिश्र, अयोध्या तिवारी, बिनोद राय, बिरेंद्र कुमार सिंह, महेश प्रसाद, सुजीत कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह, रविन्द्र चौधरी, अवध बिहारी पासवान, सुरेश पासवान,अजय कुमार राम, विपिन बिहारी सिन्हा, कृष्णा चौधरी, शशि कुमार पप्पू, अरुण कुमार राय, बिरेंद्र कुमार सिंह यादव, संजय कुमार सिंह, बीके बृजेश, रामबाबू, जंग बहादुर राम सहित सभी अधिवक्ता शामिल थे।