पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • दस वर्ष तक पदष्थ लिपिकों का होगा स्थानांतरण

दस वर्ष तक पदष्थ लिपिकों का होगा स्थानांतरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरा| स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से एक ही जगह पर कार्यरत लिपिकों का स्थानांतरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने इस संबंध में गुरुवार को पत्र जारी कर सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिया है। मामले में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने भी अपना अनुमोदन दिया है। निदेशक ने सीएस को निर्देश दिया है कि दस वर्षों से या उससे अधिक की अवधि तक एक ही स्थान पर कार्यरत लिपिकों का 25 मई तक और 3 साल से या उससे अधिक अवधि तक एक ही स्थान पर कार्यरत लिपिकों का स्थानांतरण 30 मई तक करना है। स्थानांतरण कर इसकी सूचना भी मांगी गयी है, ताकि लोकायुक्त को इसकी सूचना दी जा सके।

खबरें और भी हैं...