पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • शहर के 90 में से शनिवार को सिर्फ 10 एटीएम में था कैश

शहर के 90 में से शनिवार को सिर्फ 10 एटीएम में था कैश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में 90 एटीएम हैं। लेकिन, शनिवार को सिर्फ 10 एटीएम में ही कैश थे। ॉवह भी शनिवार के दोपहर होते-होेते समाप्त हो गये। एटीएम पर जब ग्राहक कैश के लिए पहुंचते तो वहां पर उन्हें कैश नहीं मिल रहा था। कई एटीएम के बाहर एटीएम में पैसे नहीं है का बोर्ड टंगा हुआ था। पकड़ी चौक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौंदा एटीएम कतीरा, स्टेट बैंक एटीएम, आईसीआईसीआई बैंक एटीएम सहित कई एटीएम में कैश आने का इंतजार करते लोग नजर आए। कारपोरेशन बैंक एटीएम पकड़ी, इंडिकैश बैंक एटीएम और केनरा बैंक एटीएम जजकोठी रोड, आइडीबीआई बैंक, शिवगंज में एटीएम में कैश थे।

लेकिन वह भी शाम होते-होते समाप्त हो गये। लोग तो परेशान हो ही रहे है और साथ-साथ एटीएम में तैनात गार्ड भी लोगों को कैश के बारे में जानकारी देते देते थक जा रहे हैं। पंजाब नेशनल बैंक के एलडीएम कमलेश धर ने बताया कि पहले से कुछ हालात तो जरूर सुधरे हैं। बता दें कि एटीएम में कैश की किल्लत 3 माह से जारी है।

लोगों ने कहा-खाते में जमा अपना ही पैसा निकालना बनी है मुसीबत

स्टेट बैंक पकड़ी रोड एटीएम में कैश का इंतजार कर रहे गैस एजेन्सी रोड की सीमा देवी ने बताया कि एक घंटे से एटीएम के पास हूं, गार्ड कह रहे हैं कि कभी भी कैश आ सकता है। अब लगता है कि दूसरे एटीएम का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। पंजाब नेशनल बैंक शहीद भवन एटीएम में कैश नहीं है, एटीएम में लिंक नहीं का बोर्ड टंगा हुआ था, वहीं पर गार्ड ग्राहकों को जवाब देते-देते थक चुका था। गार्ड ने बताया कि शटर आधा गिरे रहने पर भी लोग मान नहीं रहे हैं। पीएनबी सर्किट हाउस रोड, एटीएम तो खुला था लेकिन ग्राहक जैसे ही अपना कार्ड एटीएम में डालते तो स्क्रीन पर नॉट कैश फ्लैश करने लगता। बैक ऑफ बड़ौदा, केजी रोड एटीएम में बैंलेस जानने आए नवादा मुहल्ले के श्याम सुंदर दास ने बताया कि अपना पैसा निकालने में हालत खराब हो जा रही है। मोदी जी की नोटबंदी वाली हालत हो गई है।

दो महीने से स्टेट बैंक का एटीएम है खराब, शीशे भी हैं टूटे हुए

पकड़ी चौक स्थित स्टेट बैंक का एटीएम डेढ़ महीने से खराब है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस एटीएम के गेट पर का शीशा भी टुटा हुआ है। गार्ड ने बताया कि इस एटीएम के खराब होने से कैश भी डाला नहीं जा रहा है।

क्या कहते हैं एलडीएम

पंजाब नेशनल बैंक के एलडीएम कमलेश धर ने बताया कि पहले की अपेक्षा अभी कुछ सुधार जरूर हुआ है, कैश पहले से कुछ ज्यादा तो जरूर आ रहा है, पर आरबीआई ही पैसा कम भेज रहा है। हमलोग आरबीआई को मेल भेज चुके हैं। कमलेश धर, एलडीएम

खबरें और भी हैं...